समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश में संविदा पर कार्यरत 434 स्पेशल एजुकेटर्स को मिलेगी नियमित नियुक्ति।आदेश जारी।
उपर्युक्त विषयक अपने पत्रांक-शि0नि0 (बे0)/5115-17/2026-27 दिनांक 24.04.2026 का कृपया संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके द्वारा मा० उच्चतम न्यायालय में योजित रिट याचिका संख्या- 132/2016 रजनीश कुमार पाण्डेय व अन्य बनाम यूनियन ऑफइण्डिया व अन्य मे ं पारित आदेश दिनांक 07.03.2025 के अनुपालन के क्रम मे ं गठित स्क्रीनिंग समिति की दिनांक 20 मार्च, 2026 को कार्यालय राज्य आयुक्त दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश मे ं आयोजित बैठक का कार्यवृत्त में की गयी संस्तुति के क्रम में पात्र पाय े गय े 540 स्पेशल एजूकेटर्स के चयन / नियुक्ति के संबंध में शासनादेश दिनांक 06.09.2025 के अंतर्गत गठित सक्षम समिति (शिक्षा निदेशक (बेसिक) व अन्य) द्वारा की गयी संस्तुति के क्रम में कुल 434 विशेष शिक्षक (CWSN) पद पर नियुक्ति की कार्यवाही किये जान े के संबंध में अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।
2- शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त आपके उपर्युक्त संदर्भित पत्र दिनांक 24.04.2026 के साथ उपलब्ध करायी गयी सूची के अनुसार नियुक्ति हेत ु पात्र पाय े गय े कुल 434 स्पेशल एजूकेटर्स (सूची संलग्न) को विशेष शिक्षक (CWSN) के पद पर नियुक्त किये जान े की अनुमति एतद्वारा प्रदान करते हुए इस संबंध मे ं मुझ े यह कहने का निदेश हुआ है कि कृपया शासनादेश संख्या-1/1080265/2025-68- 5005(002)/12/2024 दिनांक 06.09.2025 द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुसार उक्त पात्र पाय े गय े 434 स्पेशल एजूकेटर्स की विशेष शिक्षक (CWSN) के पद पर चयन नियुक्ति किये जान े के संबंध में अग्रेतर आवश्यक कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित कराते हुए कृत कार्यवाही से शासन को अवगत कराने का कष्ट करें। संलग्नक-यथोकत


एक टिप्पणी भेजें