नवीन विद्यालय प्रबन्ध समिति गठन वर्ष 2026-28
बेसिक शिक्षा अनुभाग-505 अगस्तलखनऊः दिनांकजुलाई, 2026 विषयः निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 तथा उत्तर प्रदेश निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली, 2011 के अन्तर्गत प्रदेश के गैर-अनुदानित विद्यालयों को छोड़कर समस्त विद्यालयो ं में विद्यालय प्रबन्ध समिति (School Management Committee - SMC) के पुनर्गठन, गठन, संचालन एवं दायित्वों के सम्बन्ध में। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी, न्यायसंगत, सहभागी एवं उत्तरदायी शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं मे ं सम्मिलित है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम - 2009 (RTE Act), उत्तर प्रदेश निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली-2011 तथा समग्र शिक्षा योजना में विद्यालय आधारित विकेन्द्रीकृत शैक्षिक प्रशासन एवं सामुदायिक सहभागिता को विशेष महत्व प्रदान किया गया है।
2- विद्यालय प्रबन्ध समिति (SMC) विद्यालय, अभिभावक एवं समुदाय के मध्य एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करती है। यह संस्था विद्यालयो ं मे ं पारदर्शिता, उत्तरदायित्व, सामाजिक सहभागिता, नामांकन, उपस्थिति, अधिगम स्तर सुधार, विद्यालय विकास योजना निर्माण, आधारभूत सुविधाओं के विकास, वित्तीय अनुश्रवण एवं बाल अधिकारों की सुरक्षा मे ं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
प्रदेश में वर्तमान में कार्यरत विद्यालय प्रबन्ध समितियो ं का कार्यकाल दिनांक 30 नवम्बर, 2026 को समाप्त हो रहा है। अतः नवीन विद्यालय प्रबन्ध समितियो ं का पुनर्गठन दिनांक 01 नवम्बर, 2026 से 30 नवम्बर 2026 के मध्य सम्पन्न कराया जाना है, जिसस े नवगठित समितियाँ दिनांक 01 दिसम्बर, 2026 से प्रभावी रूप से कार्यारम्भ कर सकें।
3- इस उद्देश्य से पूर्व में निर्गत शासनादेशसंख्या 2566 / 68-5-2022-29/2009 टी०सी० दिनांक 15.11.2022 एवं
शासनादेश संख्या- 1/795922/2024, 68-5099/462/2024 दिनांक 14.11.2024 को एतदद्वारा अवक्रमित करते हुए प्रदेश के गैर-अनुदानित विद्यालयों को छोड़कर समस्त विद्यालयो ं में विद्यालय प्रबन्ध समिति (School Management Committee-SMC) के पुनर्गठन, गठन, संचालन एवं दायित्वों के सम्बन्ध में शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त निम्नलिखित समेकित एवं संशोधित दिशा-निर्देश निर्गत किये जान े का निर्णय लिया गया है:- 1. उद्देश्य विद्यालय प्रबन्ध समिति का उद्देश्य विद्यालयो ं मे ं सामुदायिक स्वामित्व एवं सहभागिता को सुदृढ़ करना तथा प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना होगा। समिति निम्न उद्देश्यों की पूर्ति हेतु कार्य करेगी-
• शत-प्रतिशत नामांकन, उपस्थिति एवं ठहराव सुनिश्चित करना ।
विद्यालय एवं समुदाय के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित करना । अभिभावकीय सहभागिता को प्रोत्साहित करना । विद्यालय विकास योजना तैयार करना एवं उसका अनुश्रवण करना । शिक्षण अधिगम की गुणवत्ता मे ं सुधार हेतु सहयोग प्रदान करना ।
• विद्यालयो ं मे ं पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन सुनिश्चित करना । समावेशी, सुरक्षित एवं बाल अनुकूल वातावरण विकसित करना।
• बाल अधिकारों एवं बाल संरक्षण को सुनिश्चित करना ।
• वित्तीय संसाधनो ं के पारदर्शी उपयोग का अनुश्रवण करना ।
• शासन की विभिन्न शैक्षिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन मे ं सहयोग प्रदानकरना ।
2. विद्यालय प्रबन्ध समिति का गठन
2.1 गठन
(क) प्रदेश के समस्त परिषदीय सहायता प्राप्त, राजकीय, कम्पोजिट, प्राथमिक, उच्च
7
प्राथमिक तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयो ं में विद्यालय प्रबन्ध समिति का गठन किया जायेगा। गैर-अनुदानित विद्यालय इस व्यवस्था से अपवर्जित रहेंगे।
(ख) समिति का कार्यकाल गठन की तिथि से दो वर्ष का होगा।
(ग) कार्यकाल के 23 माह पूर्ण होने पर नई समिति के गठन की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जायेगी तथा 24 माह पूर्ण होने से पूर्व नवीन समिति का गठन सुनिश्चित किया जायेगा।
(घ) आम चुनाव, महामारी, प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य अपरिहार्य परिस्थितियो ं में
यद ि निर्धारित अवधि मे ं गठन सम्भव न हो, तो स्थिति सामान्य होते ही नवीन
समिति का गठन कराया जायेगा तथा तब तक पूर्व समिति कार्य करती रहेगी। (ङ) एक ही परिसर मे ं संचालित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयो ं हेतु एक ही विद्यालय प्रबन्ध समिति गठित की जायेगी।
2.2 समिति की संरचना
विद्यालय प्रबन्ध समिति में कुल 15 सदस्य होंगे, जिनमे ं -
(अ) अभिभावक सदस्य - 11
विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के माता-पिता अथवा अभिभावक ।
• प्रत्येक कक्षा का प्रतिनिधित्व अनिवार्य होगा ।
• कम से कम 50 प्रतिशत सदस्य महिलाएँ होंगी।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं कमजोर वर्ग का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जायेगा ।
(ब) अन्य सदस्य - 04
1. स्थानीय प्राधिकारी का एक निर्वाचित सदस्य (स्थानीय प्राधिकारी द्वारा नामित) । 2. एक ए० एन०एम० ।
3. जिलाधिकारी द्वारा नामित एक लेखपाल ।
4. प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक (पदेन सदस्य सचिव ) ।
2.3 अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष
समिति अपने अभिभावक सदस्यों में से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन करेगी।
अध्यक्ष अथवा उपाध्यक्ष में से कम से कम एक पद पर महिला का होना अनिवार्य होगा।
. सदस्य सचिव के दायित्व
प्रधानाध्यापक समिति के सदस्य सचिव के रूप में-
1. समिति गठन की प्रक्रिया सम्पन्न करायेंगे।
2. बैठकों की सूचना जारी करेंगे।
3. कार्यवृत्त पंजिका संधारित करेंगे।
12. पुनर्गठन कार्यक्रम, 2026
1. वर्तमान समितियो ं का कार्यकाल 30 नवम्बर, 2026 को समास होगा।
2. नवीन समितियो ं का गठन 01 नवम्बर, 2026 से 30 नवम्बर, 2026 तक सम्पन्न कराया जायेगा।
3. नवगठित समितियाँ 01 दिसम्बर, 2026 से कार्यभार ग्रहण करेंगी।
4. सम्पूर्ण प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से सम्पन्न करायी जायेगी।
5. जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण प्रक्रिया का अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाय
विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) की बैठक कार्यवाही
विद्यालय का नाम: ______________________________
विकास खण्ड: _________________________________
जनपद: ______________________________________
दिनांक: ____ / ____ / 20____
स्थान: विद्यालय परिसर
बैठक का विषय
विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) में नवीन सदस्य का गठन एवं अध्यक्ष का चयन।
आज दिनांक //20____ को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक विद्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा विद्यालय के सुचारू संचालन, छात्रहित एवं विद्यालय के विकास के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में यह अवगत कराया गया कि पूर्व अध्यक्ष श्री/श्रीमती __________________________ व्यक्तिगत कारणों से अध्यक्ष पद के दायित्वों का निर्वहन करने में असमर्थ हैं। अतः समिति में नवीन सदस्य के गठन तथा अध्यक्ष पद हेतु चयन किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया।
सर्वसम्मति से निम्न प्रस्ताव पारित किया गया—
प्रस्ताव संख्या–01:
श्री/श्रीमती __________________________ पुत्र/पुत्री/पत्नी __________________________, निवासी __________________________ को विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) के सदस्य के रूप में सम्मिलित किया जाता है।
प्रस्ताव संख्या–02:
उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से श्री/श्रीमती __________________________ को विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) का अध्यक्ष चुना गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके अध्यक्ष चुने जाने पर सहमति व्यक्त की तथा विद्यालय के विकास एवं छात्रहित में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा विद्यालय के विकास, बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने हेतु समिति के सभी सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करने का आश्वासन दिया गया।
अतः बैठक में उपरोक्त प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित करते हुए बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई।
प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक
नाम: __________________________
हस्ताक्षर: _____________________
नवनिर्वाचित अध्यक्ष, SMC
नाम: __________________________
हस्ताक्षर






एक टिप्पणी भेजें